जलालाबाद: मोहल्ला गांधीनगर के सामने हाईवे पर मूंगफली बेच रहे किशोर पर 11000 वोल्टेज का तार टूट कर गिरा हुआ घायल
शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विमल कुमार का पुत्र अनुराग उम्र 14 वर्ष जो कि काफी निर्धन परिवार से है परिवार चलाने के बह मूंगफली का ठेला सड़क के किनारे लगाता है।जब बह किसी काम से गया था तो विमल का पुत्र अनुराग ठेला पर बैठा था।सोसायटी समिति के समीप सड़क के ऊपर से गुजरे जर्जर तार टूट कर किशोर के ऊपर गिरा जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।