जलालाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर पहुंचकर समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर आज विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव व जिला पंचायत सदस्य रामदास राठौर के नेतृत्व में एकत्रित हुए।जहां उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार को एक ज्ञापन दिया।