गोरखपुर: 25000 के इनामी गैंगस्टर को कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बस स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
खोराबार थाने में 2018 में गैंगस्टर एक्ट के तहत महेंद्र सिंह नाम के शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महेंद्र सिंह पिछले 5 सालों से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बस स्टेशन के पास से आज इसे गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र सिंह मूलतः हरियाणा का रहने वाला है।