गोरखपुर: दुष्कर्म की अधूरी जानकारी के साथ खबर छापने वाले पत्रकार के ऊपर दर्ज हुई कैंट थाने में एफआईआर
19 अप्रैल को पत्रकार उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा दैनिक भास्कर में यह खबर प्रकाशित की गई, जिसमें बताया गया की 6 साल की बच्ची के साथ कुछ लोगों ने हैवानियत किया। पुलिस ने जब इस खबर का संज्ञान लिया तो पता चला कि खबर में दी गई जानकारी अधूरी थी। गोलघर चौकी इंचार्ज सुधांशु सिंह की तहरीर पर पत्रकार के ऊपर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।