गोरखपुर: सदर सांसद को पिता बताने वाली लड़की के डीएनए जांच की याचिका को मुंबई कोर्ट ने किया खारिज
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को अपना पिता बताने वाली मुंबई निवासी शिनोवा शुक्ला की डीएनए जांच की याचिका को मुंबई हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला है जिससे यह बात साबित हो सके की याचिकाकर्ता और सांसद रवि किशन शुक्ला का कोई पारिवारिक संबंध रहा हो।