गोरखपुर: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस हुई मुस्तैद, एसपी नॉर्थ ने की जानकारी
आगामी लोकसभा 2024 को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला पुलिस विभिन्न तरह की कार्रवाई कर रही है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शस्त्र जमा करने का काम तेजी से कर रही है, साथ ही आसामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।