गोरखपुर: गोपालापुर में नगर निगम ने नाला निर्माण के लिए 10 लोगों के घरों पर चलाया बुल्डोजर, सपा उम्मीदवार मौके पर पहुंची
गोपलापुर में नगर निगम द्वारा नाले निर्माण किया जा रहा है। नाले के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले 10 मकान मालिकों को नगर निगम ने नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा था लेकिन इस पर कार्रवाई न होने पर नगर निगम का बुलडोजर आज इन मकानों पर चला। निषाद बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सपा उम्मीदवार काजल निषाद मौके पर पहुंची और नगर निगम पर सवाल खड़े किए।