कुरूद: सरकारी स्कूल में कैद हो गई मासूम, सामने आई बड़ी अनदेखी, पढ़िए हृदय को झकझोरने वाली खबर
Kurud, Dhamtari | Jul 12, 2026 सरकारी स्कूल से बड़ी अनदेखी का मामला सामने आया है जिसकी वजह से नन्ही मासूम को घंटों स्कूल में कैद रहना पड़ गया वो तो गनीमत रही कि रात में उसके रोने की आवाज कुछ लोगो ने सुन ली अन्यथा किसी अनहोनी से इंकार भी नहीं किया जा सकता था हालांकि अब प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और मामले को लेकर जांच समिति बनाई है ज्ञात हो कि यह मामला गुरुवार का है