बड़ागांव धसान: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संकल्प जैन का बड़ागांव में प्रथम आगमन, युवाओं ने निकाली बाइक रैली
बड़ागांव धसान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संकल्प जैन का आज सोमवार शाम करीब 5 बजे बड़ागांव नगर में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय युवाओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद युवाओं द्वारा बड़ागांव क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और संकल्प जैन का स्वागत किया।