अशोक नगर: अशोकनगर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, मंडी क्षेत्र में जाम से राहत मिलेगी
अशोकनगर में नवीन कृषि उपज मंडी क्षेत्र में बढ़ती वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह व्यवस्था फसलों की आवक के दौरान जाम की समस्या रोकने के लिए की गई है। सेन तिराहा, लक्ष्मी टॉकीज और त्रिदेव मंदिर मार्ग से वाहनों का रूट बदला गया है।