इंदौर: हाई कोर्ट ने पांच प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जारी किया वारंट, अवमानना के कारण न्यायालय ने जारी किया वारंट
Indore, Indore | Aug 14, 2024 स्वास्थ विभाग के कर्मचारी के वेतनमान को लेकर चल रहे प्रकरण के मामले में न्यायालय ने प्रदेश सरकार के पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया था, बावजूद उसके न्यायालय में उपस्थित न होकर अवमानना करने के चलते न्यायालय ने पांचो ही अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया है। जिसमे मोहम्मद सुलेमान, दिनेश श्रीवास्तव, मनीष रस्तोगी, विवेक पोरवाल और आरसी पनिका शामिल है।