इंदौर: जमीन की नप्ती करने गए तहसीलदार पर कब्जाधारी के सिक्योरिटी गार्ड ने किया हवाई फायर, पटेल नगर की है पूरी घटना
Indore, Indore | Aug 14, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो हॉस्पिटल के पीछे पटेल नगर में न्यायालय के निर्देश के बाद जमीन की नप्ती करने गए तहसीलदार पर कब्जाधारी के सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें तहसीलदार के द्वारा थाने पहुंचकर संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।