इंदौर: चंद्रलोक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने की आत्महत्या, बीते दिन नगर निगम ने तोड़ी थी दुकान
Indore, Indore | Aug 14, 2024 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अनिल यादव के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें मृतक अपनी दुकान पर हुई नगर निगम की कार्रवाई से दुखी थे और उसी से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसके संबंध में उनके द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।