ऊना: जिला में पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघन पर 418 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी की कार्रवाई
ऊना पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 418 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 113 मामलों में मौके पर 80,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 14 लोगों से 1,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना अंब के तहत अवैध खनन में 3 वाहनों के चालान कर मामले अदालत भेजे गए। रविवार को मामले की पुष्टि एसपी अमित यादव ने की है।