बीकानेर: नापासर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, समर्थकों के साथ मिलकर किया विरोध प्रदर्शन
नापासर नगर पालिका चुनाव में वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रतिराम तावनिया का नामांकन खारिज होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया। नामांकन जांच के बाद मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे तावनिया सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार, स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासन