खुरई: मढिया हिन्दुपथ गांव में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति के खेत में लगाई गई आग, हुआ लाखों का नुकसान; शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Apr 30, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे देहात थाना क्षेत्र के मढ़िया हिन्दूपथ गांव निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने थाने में शिकायत की है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके ही गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के पीछे रखे खेतों में रखे सिंचाई के 250 पाईप, मोटरपंप,पलंग, सोफा, दरवाजे व अन्य फर्नीचर में आग लगा दी जिससे उनका लगभग 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है,देहात थाना पुलिस जांच में जुटी