खुरई: खरीदी केंद्रों पर वरदाने की कमी से किसान परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन, स्लॉट की तारीख निकलने से तुलाई नहीं हो पा रही
Khurai, Sagar | Apr 28, 2025 सोमवार शाम लगभग 5 बजे दर्जनों किसानों ने sdm के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर वारदाना नहीं होने से किसान कई दिनों तक तुलाई का इंतजार करते हैं। किसान द्वारा तुलाई के लिए बुक कराये गए स्लॉट की तारीख भी वरदाने चक्कर में निकल जाती है जिससे किसान के अनाज की तुलाई बाद में नहीं हो पाती।