खुरई: सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास 40 वर्षीय व्यक्ति कामायनी एक्सप्रेस से टकराकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Khurai, Sagar | Apr 30, 2025 बुधवार सुबह लगभग 7 बजे सुमरेरी रेल्वे स्टेशन के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति कामायनी एक्सप्रेस से टकराकर गंभीर घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की टीम द्वारा खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरअसल घायल खेत सिंह कुशवाहा अपने समधी के घर शादी में आया था शौच से लौटकर आते समय हुई घटना