खुरई: मेमो ट्रेन में किन्नर द्वारा पैसे मांगने पर युवक ने भूतेश्वर रेल्वे गेट के पास ट्रेन से छलांग लगा दी, जिला अस्पताल रेफर
Khurai, Sagar | Apr 28, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे खुरई से सागर जा रही मेमो ट्रेन से एक 22वर्षीय युवक कूद गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है,घायल बूदो गांव निवासी रामसिंह गौड़ बताया जा रहा है घायल के भाई ने बताया कि दोनों खुरई से गणेशगंज जा रहे थे उसके भाई से किन्नर ने पैसे मांगे नहीं दिए तो धमकाने लगा तो वह कूद गया,घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया