खुरई: विद्युत विभाग की लापरवाही से सुभाष वार्ड में तलैया के पीछे गाय को लगा करंट, मालिक को ₹1 लाख का नुकसान, शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Apr 27, 2025 रविवार दोपहर लगभग 2 बजे सुभाष वार्ड में तलैया के पीछे मैदान में एक खंभे से टूटे तार के करेंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गाय मालिक अमित यादव ने बताया कि दो दिन पहले विद्युत विभाग को खंभे से टूटे तारों की जानकारी दी थी विभाग ने तारों में करेंट न होने की बात कही थी लेकिन तारों में आ रहे करेंट से गाय की मौत हो गई, एक लाख का नुकसान हुआ है