पडरौना: सिसवा मठिया में क्षतिग्रस्त सड़क पर आरसीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी समस्या से लोगों को मिलेगी राहत
कुशीनगर पड़रौना के ग्राम सभा सिसवा मठिया में विकास की एक नई शुरुआत हुई है। मधुबन के घर से रामनरेश पांडे के घर तक RCC सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार सुबह विधिवत शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी।