गांगड़तलाई: रोहनिया गांव में श्री रामदेवजी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गांगड़तलाई के रोहनिया गांव में श्री रामदेवजी मंदिर में बाबा रामदेव मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में मोनी बाबा का सान्निध्य प्राप्त हुआ।