धमतरी: बनियापारा शिव चौक के पास घर में मां-बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
धमतरी डीएसपी नेहा पवार ने बताया धमतरी शहर के बनियापारा शिव चौक निवासी खुशबू शर्मा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ मायके में रह रही थी। दोनो ने बीती देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया।