धमतरी: मकेश्वर वार्ड के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
मकेश्वर वार्ड के रहने वाले सोहेल अली वर्ष 23 ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। बताया गया कि आत्महत्या करने के वक्त घर में युवक का छोटा भाई सिर्फ था। आसपास के लोगों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए डीसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं पुलिस का कहना है कि अभी अंतमहत्या का कारण स्पष्ट नहीं है,आगे की जांच की जा रही है।