धमतरी: नये भारतीय कानूनों और सॉफ्टवेयर की जानकारी के संबंध में पुलिस कार्यालय में आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला
एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सभी थाना /चौकी के सीसीटीएनएस.ऑपरेटरों कि कार्यशाला आयोजित की गई थी। एसपी ने नए कानूनों की आवश्यकता और मूलभूत दृष्टिकोण में आये बदलाव के सन्दर्भ में विस्तृत व्याख्यान दिए।नए कानूनों के सन्दर्भ में बताते हुए उनके सम्बन्ध में सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने निर्देशित किये।जिससे की इनके क्रियान्वयन समय किसी प्रकार की समस्या ना हो।