धमतरी: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आतंकवादी हमले को लेकर निकाली आक्रोश रैली, गांधी मैदान में आतंकवादी संगठन का पुतला फूंका
माता वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को आतंकवादियों ने घात लगाकर बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या करदी।जिसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने घड़ी चौक से आक्रोश रैली निकाला गया।वही गांधी मैदान में आतंकवादी संगठन पुतला दहन किया।