धमतरी: केन्द्रीय टीम ने जिले में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
जिले में भूजल स्तर बढ़ाने,जल और पर्यावरण को संरक्षित करने कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्ही कार्यों का आज एस.एम.राव और बिमल कुमार केन्द्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।इस दौरान धमतरी शहर के सोरिद, अस्पताल, गंगरेल, श्यामतराई, परसतराई, गोजी, मेघा, कन्हारपुरी का अवलोकन किया।