फिरोज़ाबाद: हनुमान टीला जन्मोत्सव का भव्य समापन, छप्पन भोग व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
यमुना तट स्थित श्री महादेव मंदिर, हनुमान टीला पर आयोजित दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद हवन-पूजन कराया गया। भव्य छप्पन भोग और फूल बंगले के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर से देर शाम तक चले विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।