#महाराजा_अग्रसेन_पीजी_कॉलेज_में_मनाई_गांधी_जयंती_
#बृजनगर_____
कस्बे के महाराजा अग्रसेन पी.जी. महाविद्यालय, नगर (डीग) राज में महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, गांधी जी, एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री दिनेश चन्द शर्मा तथा मंच संचालन एन. एस.एस. प्रभारी श्री प्रदीप कुमार जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, त्याग, तथा राष्ट्रसेवा से जुड़े विचारों का स्मरण किया । प्रवक्ताओं द्वारा स्वयंसेवकों को दोनो विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयंसेवकों को स्वच्छता हेतु जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कराया गया।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयंसेवको ने भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सैमैस्टर का छात्र नफीस प्रथम, नवनीत डांगुर द्वितीय, तथा बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर से शिवानी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर से मानवी प्रथम, साहिबा कुरैशी द्वितीय, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर से विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Nagar, Bharatpur | Oct 3, 2026