जांजगीर: फिंगरप्रिंट नहीं आने से रुका राशन, कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार
आज गुरुवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार चांपा स्थित घोघरा नाला से पहुंची कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय का रुख किया। महिलाओं का कहना है कि राशन कार्ड होने के बावजूद बीमारी के कारण उनके अंगूठे के निशान मशीन में नहीं आ रहे हैं, जिससे कई महीनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक।