रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी-चेचट में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक, राशन वितरण व्यवस्था की हुई समीक्षा
रामगंजमंडी ओर चेचट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं जिला रसद अधिकारी ने की। बैठक में जिला रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी अदिति जगरवाल सहित सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया और विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की।