पांडू: पांडु प्रखंड में मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेज़ी से जारी, नागरिकों से समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील
Pandu, Palamu | Jul 18, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांडु प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय पर जमा करने की अपील की है।