पंचकूला: CRPF जवान के हिमशीखा पिंजौर स्थित घर में हुई चोरी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता किला सिंह द्वारा बताया गया है कि मैं सीआरपीएफ में नौकरी करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं अपनी ड्यूटी के लिए घर से चला गया था। जब मैं वापस अपने घर पर आज पहुंचा तो मैंने देखा मेरे घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है अज्ञात चोर मेरे घर से 10 सूट सोने के जेवर चोरी कर ले गए हैं।