पंचकूला: रायपुर रानी अनाज मंडी से गेहूं की बोरिया चोरी करने और आढ़ती को कार से टक्कर मारने का मामला आया सामने
रायपुर रानी अनाज मंडी में आज एक आढ़ती को कार से टक्कर मारने और गेहूं की बोरिया चोरी करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार आढ़ती निखिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी दुकान के सामने से एक सियाज कार चालक के द्वारा गेहूं की बोरियां चोरी की गई है। जब मैं उसे रोकने की कोशिश की तो वह गाड़ी से मुझे टक्कर मारकर वहां से भाग गया।