पंचकूला: पंचकूला तीनों मंडियों में 36882 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
पंचकूला की तीनों मंडियों में 36882 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, जिला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 36882 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है और 26426 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है।