पंचकूला: टगरा कली राम के नजदीक से एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला की टीम ने 3360 नशीली गोलियों सहित व्यक्ति को पकड़ा
एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला की टीम ने टगरा कली राम के नजदीक से एक व्यक्ति को 3360 नशीली गोलियों सहित पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिस सेल पंचकूला की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। इस कार्यवाही के बाद कालका पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।