पंचकूला: फ्रेंड्स कॉलोनी कालका से शादी समारोह में गया था परिवार पीछे से घर में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता राजेश कुमार के द्वारा बताया गया है कि मैं अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब मैं वापस आया तो मैंने देखा मेरे घर का सामान बिखरा पड़ा है शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से सोने चांदी के गहने और लगभग 55 हजार रुपए चोरी किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।