बैतूल नगर: बैतूल: तेज रफ्तार एम्बुलेंस खड़े ट्रक में घुसी, भीषण टक्कर में सभी की जान बची, फोरलेन भड़ूस की घटना
बैतूल जिले से देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां एक 108 जननी एम्बुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैतूल-इंदौर फोरलेन पर ग्राम भडूस के पास की है। जानकारी के अनुसार, एक मिनी ट्रक इंजन फेल होने के कारण खड़ा था