अजयगढ़: धरमपुर में विशाल इनामी दंगल, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच
Ajaigarh, Panna | Oct 22, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम धरमपुर में विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परमहंस अखाड़े में आयोजित इस दंगल में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित आसपास के कई क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला तथा दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में