लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी शुक्रवार को जीजीआईसी लोहाघाट में शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी और दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवेशन में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, शिक्षा की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और शैक्षिक सुधारों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और अभिभावकों की सहभागिता को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।