बिलासपुर: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मिलकखानम पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर एक बजे मिलकखानम थाना पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जनवरी में हुई एक युवक की हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई है।