कानपुर: एक्सप्रेस रोड स्थित गोल्डी मसाले की दुकान में लाखों की चोरी, जंगले का दरवाजा काटकर शटर तोड़कर दिया घटना को अंजाम
बड़े मसाला कारोबारी गोल्डी मसाले वालों को चोरों ने निशाना बनाते हुए जंगला काटकर दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया। गल्ले में रखे 5 लाख रुपए और कुछ सामान लेकर फरार हो गए।सूचना पर एसीपी सृष्टि सिंह मौके पर पहुंची सोमवार 1:00 बजे डॉग स्क्वायड टीम फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करने मे जुटी ।