कानपुर: साकेत नगर रामलीला मैदान के अंदर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर रामलीला मैदान में जुआ खेल रहे तीन जुआरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया देर रात मुखबिर की सूचना पर जुआरी सोनू नागर,सूरज सैनी और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।