नेपानगर: नेपानगर में मोहर्रम पर मातम और अकीदत का जलवा, दिन में मातमी जुलूस और रात में निकले ताजिए
मोहर्रम के पवित्र अवसर पर नेपानगर में रविवार को शांति और अकीदत से मातम मनाया गया।दोपहर 2बजे सिया समाज द्वारा हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातमी जुलूस निकाला गया,जिसमें समाज के लोगों ने गम और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।वहीं रात10बजे नगर में ताजिए निकाले गए,जिसमें दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला की कुर्बानी को याद किया