बड़ौत: पट्टी रावण मलकपुर निवासी 2 अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 2.310 Kg अवैध गांजा बरामद
Baraut, Bagpat | May 30, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि थाना बडौत पुलिस ने 2 अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से 2.310 Kg अवैध गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी मोनू पुत्र रणवीर व राजेश पुत्र जय भगवान पट्टी रावण मलकपुर निवासी हैं। जिनके विरुद्ध NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।