दतिया नगर: कन्यादान विवाह सम्मेलन में फर्जीवाड़े के आरोपों की प्रशासन ने कराई जांच, शपथपत्र लिए, कार्यक्रम सफल होने का दावा
दुर्गापुर में अक्षय तृतीया के दिन संपन्न हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के कार्यक्रम को प्रशासन ने पूरी तरह से सफल बताया है । योजना में फर्जीबाड़े को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स के बाद प्रशासन ने खंडन जारी किया है । प्रशासन ने दावा किया है कि जिन जोड़ों के विवाह कराए गए उनकी विस्तृत जांच कराई गई है उनसे शपथ पत्र भी लिए गए हैं.