सागर नगर: एडिना कॉलेज के पास पीतल फैक्ट्री में जहरीला कोबरा सूटकेस में घुसा, परिवार में हड़कंप
भोपाल रोड स्थित एडिना कॉलेज के पीछे पीतल फैक्ट्री के पास रहने वाले ठाकुर परिवार के घर में बुधवार शाम 6 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। घर में अचानक एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया और सीधे कमरे में रखे सूटकेस में जा छिपा। यह नजारा देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार को सूचना दी। बबलू पवार ने सांप का रेस्क्यू किया।