गुलाबगंज: गुलाबगंज में 21 कुंडीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, भागवत कथा का किया रसपान
24 अप्रैल से गुलाबगंज में 21 कुंडीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, सोमवार को विधायक मुकेश टंडन के साथ बड़ी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वहीं सोमवार शाम 7 बजे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का रसपान भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे इस महायज्ञ में दूर-दूर से संत महंत आए है।