चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांव पहुंचे अमन कुनियाल, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
रुद्रप्रयाग। सह सचिव पद पर चुनाव जीतने के बाद अमन कुनियाल पहली बार अपने गांव सीतापुर पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
इस दौरान अमन कुनियाल ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे सह सचिव पद की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
अमन कुनियाल ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सभी के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे संगठन और क्षेत्र के हित में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे।
Parliament Street, New Delhi | Sep 21, 2026