सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत केसीपरा निवासी एक छात्रा का शव शुक्रवार को कुवा से बरामद होने के बाद परिजन हुआ ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और आक्रोशित लोगों के द्वारा शव को लेकर गुमला सिमडेगा मुख्य मार्ग को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर देने की सूचना मिलने पर गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली पहुंचे हैं।